Best Health Tips: 7 Best Heathy Tips to Always Stay Healthy.

Best Health Tips:7 Best Heathy Tips to Always Stay Healthy:


स्वस्थ रहने के लिए सबसे अधिक जरुरी चीज आपका खान-पान है। आप अपने सही खान-पान के कारण ही स्वस्थ रहते हैं। असंतुलित खान पान की वजह से ही हम बीमार पड़ते हैं। स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक गुणों से भरपूर आहार जैसे हरी सब्जियां अनाज, ड्राई फ्रूट्स, फल आदि का सेवन जरूर करना चाहिए। यह सभी चीजे शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करते हैं। यह सभी भोज्य पदार्थ शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति भी करते हैं। अतः स्वस्थ शरीर के लिए अपने खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। स्वस्थ शरीर के लिए अच्छे खान पान के अलावा कुछ और आदते है जो आपको स्वस्थ रहने में मदद करेंगे। हम आपको बताने जा रहे है, स्वस्थ रहने के लिए आपको किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Best Health Tips

 Read more

Tips to Sleep Better: यदि आपको अच्छी नींद नहीं आती है तो ये पांच चीजें करेंगी मदद।

Orange For Immunity: संतरा इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है, जानें इसके और फायदे।


1- समय पर सोएं समय पर उठें(Sleep on time and wake up on time):

health tips for you


जो व्यक्ति समय पर सोता और समय पर उठता है तो ना केवल वह व्यक्ति स्वस्थ रहेगा बल्कि उसकी दिमाग की कार्य क्षमता पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। इसलिए अपने खान पान के समय को ध्यान में रखते हुए, आप नियमित रूप से सही समय पर सोएं और सुबह जल्दी उठें। यह आदत आपको स्वस्थ रहने में मदद करेगी।


Delicious, Easy-To-Make Smoothies For Rapid Weight Loss, Increased Energy, & Incredible Health! 

 "Getting into this diet was so easy and the results were so fast."





2- तांबे के बर्तन का पानी पीयें(Drink water in a copper vessel):

health tips for you in hindi


तांबे में बैक्टीरिया-नाशक गुण पाया जाता है।  तांबा(Copper) सीधे तौर पर आपके शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है। यह बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है। तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन को की समस्या से निजात दिलाता है। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार तांबा, कैंसर के शुरुआत को रोकने में मदद करता है। पानी को रात भर या कम-से-कम चार घंटे तक तांबे के बर्तन में रखें, यह तांबे के कुछ गुणों को अवशोषित कर लेता है।

3- शरीर को आराम दें(Relax the body):

health tips for you in hindi

आप सोने किस वक्त जाते हैं, यह तो आपके लाइफ स्टाइल पर निर्भर करता है, लेकिन महत्व इस बात का है कि आपको कितने घंटे की नींद की जरूरत है। आपको ६ से ८ घंटे की नींद लेनी ही चाहिए। नींद पूरा लेने से शरीर में स्फूर्ति आती है। जिससे आप दिन भर तरोताजा होकर काम कर पाएंगे। 

4- हफ्ते में एक दिन उपवास करें(Fasting one day in one week):

stay healthy tips

उपवास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। उपवास रखने से शरीर की पाचन प्रक्रिया पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आयु संबंधी बीमारियों को दूर रखने में मदद मिलती है।

5- योग करें(Do Yoga):

stay healthy tips in hindi

 

आप अपने दिनचर्या में योग को शामिल करके स्वस्थ बने रह सकते हैं। योग आपको  जिंदगी में आने वाले कई रोगों से भी बचाता है। योगासन करना बहुत ही आसान है और इसे आप अपने घर पर ही सुबह उठने के बाद या फिर शाम को कर सकते हैं। इसलिए एक बेहतरीन लाइफस्टाइल जीने के लिए आप अपनी जिंदगी में योग को भी जरूर स्थान दें। 

6- एक्सर्साइज करें(Do Exercises):


बेहतरीन बॉडी और फिटनेस हर किसी को पसंद आती है जो एक्सर्साइज के जरिए ही  प्राप्त किया जा सकता है। मोटापे से बचने के लिए और healthy weight gain करने के लिए एक्सर्साइज करना बहुत जरूरी है। इतना ही नहीं आप इससे एक्टिव बने रहते हैं जो आपके लिए बहुत जरूरी है। इसलिए स्वस्थ बने रहने के लिए नियमित रूप से एक्सर्साइज जरूर करें।

7- ​मेडिटेशन करे(Do Meditation):



मेडिटेशन(Meditation) करने से ना केवल आपका मन शांत रहता है, बल्कि आप इससे अपने दिमाग की कार्य क्षमता को भी कई गुना तक बढ़ा सकते हैं।  एक हेल्दी लाइफ़स्टाइल के लिए मेडिटेशन करना बहुत जरूरी माना गया है। इसलिए अपने स्वास्थ्य को सुचारू रूप से बरकरार रखने के लिए अपनी जिंदगी में मेडिटेशन को जरूर शामिल करें।


Related Posts

Subscribe Our Newsletter

0 Comments to "Best Health Tips: 7 Best Heathy Tips to Always Stay Healthy."

Post a Comment

Thank you for comment