Tips to Sleep Better: यदि आपको अच्छी नींद नहीं आती है तो ये पांच चीजें करेंगी मदद।

Tips to Sleep Better: यदि आपको अच्छी नींद नहीं आती है तो ये पांच चीजें करेंगी मदद।

स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद (Good Sleep) लेना काफी जरूरी होता है। विशेषज्ञों  के अनुसार एक दिन बिलकुल नहीं सोना या कम सोना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। नींद न आने के कई कारण (Causes Of Insomnia) हो सकते हैं।  कई लोग नींद ना आने से इतने परेशान होते है की वह नींद की गोलियां लेने लगते है। आप जो खाना खाते है, उसका आपकी नींद से गहरा संबंध होता है। नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- तनाव (Tension), एंग्जाइटी (Anxiety) और बैड स्लीप हैबिट्स (Bad Sleep Habits) . एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए 6 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है।
यहां हम बताने जा रहे हैं, अच्छी नींद लेने के लिए किन चीजों का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Tips to Sleep Better

Read more

Orange For Immunity: संतरा इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है, जानें इसके और फायदे।

Corona Virus: कोरोना वायरस के लक्षण शरीर में धीरे-धीरे उभरते हैं।


Tips to Sleep Better: 

Sleeping Tips.

1. सेरोटोनिन (Serotonin)


सेरोटोनिन एक प्रकार का न्यूरोट्रांसमीटर है, जो नींद के मॉड्यूलेशन में मदद करता है।  सेरोटोनिन युक्त खाद्य पदार्थ- अंडे, टोफू, सामन, पनीर और अनानास

2. पोटेशियम (Potassium)


पोटेशियम, शरीर में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक खनिज है। पोटैशियम अच्छी नींद लेने में मदद करता है। पोटेशियम की कमी के कारण शरीर में थकावट महसूस होता है। पोटेशियम युक्त पदार्थ - केले, कैंटालूप्स, किशमिश और खजूर।

3. ओमेगा -3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acids)


ओमेगा -3 एक प्रकार का जरूरी फैटी एसिड है।  ओमेगा -3 खासकर आपके दिमाग और हार्ट हेल्थ के लिए ज्यादा जरुरी होता है। ओमेगा-३ , वसायुक्त मछली, अखरोट, सन बीज, जैतून का तेल और चिया बीज में पाए जाते हैं.

4. मैग्नीशियम (Magnesium)


मैग्नीशियम एक खनिज है, जो नींद के लिए फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों के शरीर में मैग्नीशियम की कमी होती है, उन्हें बैचेनी, नींद की कमी जैसी समस्याएं होती है।  मैग्नीशियम से युक्त पदार्थ - पालक, कोको, कद्दू के बीज, बादाम, स्विस चार्ड और एवोकाडो हैं।

5. मेलाटोनिन (Melatonin)


मेलाटोनिन एक हार्मोन है, जो नींद-जागने के चक्र के साथ जुड़ा होता है। यह आपके शरीर से अपने आप आमतौर पर रात 9 बजे के बाद उत्पन्न होता है. जैसे ही आपके ब्लड में मेलाटोनिन का स्तर बढ़ता है, आप नींद और सुस्ती महसूस करने लगते हैं।  मेलाटोनिन की कमी नींद के चक्र को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है और अनिद्रा को जन्म दे सकती है. मेलाटोनिन युक्त पदार्थ साबुत अनाज (गेहूं, राई, जौ, जई, क्विनोआ और ब्राउन राइस), नट्स (अखरोट, बादाम, पिस्ता, और काजू), सरसों, सोयाबीन, अंडे, और मछली है।

7 Tips to Stay Healthy:

१. अच्छी नींद के लिए, नियमित व्यायाम की आदत डालें, इससे नींद अच्छी आती है। परन्तु सोने से पहले व्यायाम ना करें।

2 .आपका सोने का कमरा शांत व अंधकारमय होना चाहिए। सोने व उठने की नियमित दिनचर्या बनाएं।

3.सोते समय अपने मन में सकारात्मक विचार लाये। सकारात्मक विचार, मस्तिष्क को शांति देते हैं।

4. अगर नींद न आ रही हो तो बिस्तर पर न जाएं।बिस्तर पर पड़े-पड़े नींद का इंतजार न करें। उठ जाएं व तभी लेटें, जब नींद आ रही हो।

5. हर सुबह एक निश्चित समय पर उठें। रात को निश्चित समय पर सोएं।  दिन में सोने से बचें, ताकि रात में सही समय पर सो सके। 

6. रात में अच्छी नींद लेने के लिए कैफीन के सेवन से बचें। 

7. रात को सोने से पहले भारी भोजन से बचें.

Related Posts

Subscribe Our Newsletter

0 Comments to "Tips to Sleep Better: यदि आपको अच्छी नींद नहीं आती है तो ये पांच चीजें करेंगी मदद।"

Post a Comment

Thank you for comment