COVID-19: कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रेड, ग्रीन और ओरेंज जोन क्या है।

COVID-19: कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रेड, ग्रीन और ओरेंज जोन क्या है।

जानलेवा कोरोना वायरस भारत में भी धीरे-धीरे फैलता जा रहा है। कोरोना वायरस से  संक्रमितों लोगो की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए ही भारत में लॉकडाउन किया गया। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सभी राज्‍यों में रेड ग्रीन और ओरेंज जोन बनाए गए हैं। इससे कोरोना की पहचान में मदद मिलेगी। इसके अलावा जोन में बांटने से इनकी पहचान करना भी आसान होता है।

COVID-19: कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रेड, ग्रीन और ओरेंज जोन क्या है।


कई राज्यों को कोरोना हॉटपॉट को सील कर दिया गया है। इनमे वो इलाके हैं जहां कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।  जिन इलाकों को सील किया गया है, वहां किसी भी तरह का आवाजाही पर सख्त मना हैं। इसका मतलब उन इलाकों से न कोई बाहर जा सकता हैं और न ही कोई अंदर आ सकता है। राज्‍य सरकार सील किए गए जिलों में लोगों को जरूरी चीजों की आपूर्ति का पूरा ध्यान रख रहे है। इसके तहत लोगों को जरूरत की चीजों जैसे दूध, सब्‍जी, फल आदि की होम डिलीवरी कराई जा रही है। ये सभी जरूरी सामग्री लोगों के घरों तक पहुंचाने का काम जिला प्रशासन ने सुनिश्चित किया है।

राज्य सरकारों ने कोरोना वायरस की गंभीरत को देखते हुए इन्‍हें तीन अलग-अलग जोन में बांटने का काम किया है। जिलों को जिन तीन जोन में बांटा गया है, वो- रेड ग्रीन और ऑरेंज जोन(Red Green And Orange  Zone) हैं। ऐसा करने के पीछे का लक्ष्य सभी की निगरानी करना और प्राथमिकता के आधार पर जरूरी कदम उठाना है। ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सकें।

Read more 

Aarogya Setu App: How to use Aarogya Setu App in Hindi and its Importance.

Best Health Tips: 7 Best Heathy Tips to Always Stay Healthy.


जाने क्या है रेड ग्रीन और ऑरेंज  जोन (What is Red, Green and Orange  Zone?):


रेड जोन (What is Red Zone?):

What is Red Zone?


रेड जोन(Red Zone) का मतलब कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा खतरे वाले इलाके। ये जोन सबसे खतरनाक है। इस जोन में वो इलाके आते हैं, जहां ज्यादातर लोग कोरोना के  संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और ये संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे इलाके जिनकी वजह से संक्रमण की संख्या बढ़ने की आशंका ज्यादा हो, वो सभी इलाके रेड जोन में आते हैं। ऐसे में इसको रेड जोन में शामिल कर यहां रहने वाले लोगों पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी जाती है। यहां के लोगों को घरों से बाहर निकलने की छूट नहीं दी जाती है। किसी आपात स्थिति में व्‍यक्ति केवल हेल्‍पलाइन पर फोन कर अपनी बात रख सकता है। इसके बाद प्रशासन उसकी मदद करेगा। इस तरह के जोन में प्रशासन जरूरी चीजों की सप्‍लाई का जिम्‍मा अपने हाथों में लेता है।

ग्रीन जोन(What is Green Zone?):

What is Green Zone?

ग्रीन जोन(Green Zone) का मतलब पूरी तरह से संक्रमण मुक्त इलाके से है। इस जोन वाले इलाके में आने वाले लोगों को प्रशासन लॉकडाउन के दौरान जरूरी चीजों को खरीदने के लिए घर से बाहर निकलने की इजाजत दे सकता है। लेकिन इस जोन के लोगो को भी पूरी तरह से सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। इनमे से किसी को भी भीड़ इकट्ठा करने की इजाजत नहीं है। इन नियमों का पालन न करने वाले लोगों पर प्रशासन कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है।  ग्रीन जोन के अंदर जिन लोगों को होम क्‍वारंटाइन रखा गया है, उनको किसी से भी मिलने की इजाजत नहीं होगी।

ऑरेंज जोन(What is Orange Zone?):


What is Orange Zone?

ऑरेंज जोन(Orange Zone) का मतलब है वो इलाके जहां से संक्रमण के कुछ मामले निकलकर सामने आते हैं। प्रशासन यहां पर लॉकडाउन, सील या फिर अन्य एहतियाती कदम उठा सकते हैं। येलो जोन में प्रशासन संक्रमण वाले इलाकों को छोड़कर अन्‍य इलाकों में पाबंदियों में थोड़ा ढील दे सकती है। इस जोन के लोगो को प्रशासन जरूरी सामान की खरीद के लिए घर से बाहर निकलने की छूट दे सकती है।




Related Posts

Subscribe Our Newsletter

0 Comments to "COVID-19: कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रेड, ग्रीन और ओरेंज जोन क्या है।"

Post a Comment

Thank you for comment